सरकार वार्ड सदस्यों के साथ कर रहे अन्याय

सरकार वार्ड सदस्यों के साथ कर रहे अन्याय

सरकार के खिलाफ धरना को लेकर वार्ड सदस्यों ने कि बैठक

राजू प्रसाद जेटी न्यूज़ मधुबनी

मधुबनी। शुक्रवार को मधुबनी के इलची होटल के सभागार में मधुबनी जिला के सभी वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्षों की सामूहिक बैठक की गई,इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला ध्यक्ष रामजीवन राय के द्वारा किया गया। बैठक में गहन मंथन के बाद संघ के जिला स्तरीय कैबिनेट के विस्तारीकरण के बारे में फैसला लिया गया जिसमे सभी अध्यक्षों की सहमति बनी।साथ ही वार्ड सदस्यों के साथ हो रहे अन्याय और वित्तीय अधिकारों के हनन पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल के साथ धरना प्रदर्शन पर विचार किया गया।संघ के अगले बैठक की तिथि 10 सितंबर को निर्धारित की गई है।इस बैठक में जिला ध्यक्ष रामजीवन राय,संयोजक सह कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा,लखनौर प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार,रामबहादुर यादव रहिका,बबलू यादव प्रखंड सचिव विस्फी,सुबोध श्रीवास्तव खजौली,दीपेंद्र बनैता फुलपरास,घुरन यादव कलुआही,प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाकर बाबूबरही,संजीव पासवान बासोपट्टी,कौशल झा बेनीपट्टी,दिलीप झा झंझारपुर,संजीव झा सचिव,सुरेश यादव जयनगर,संजय यादव लदनिया, विभा देवी पंडौल,श्रवण यादव,सुधीर मंडल,राजेश यादव, सहित बिनोद कुमार मंडल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button