मोदी शाह ज्ञानेश के पुतला दहन आंदोलन में वोट चोरी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च में महागठबंधन का उमड़ा जनसैलाब

इस्तीफा एवं बर्खास्तगी तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा तेज - महागठबंधन

मोदी शाह ज्ञानेश के पुतला दहन आंदोलन में वोट चोरी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च में महागठबंधन का उमड़ा जनसैलाब

इस्तीफा एवं बर्खास्तगी तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा तेज – महागठबंधन

जे टी न्यूज, खगड़िया: महागठबंधन के बैनर तले देशव्यापी आह्वन पर वोट चोरी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की हत्या, एस आई आर में धांधली , लाठी गोली की सरकार के खिलाफ पीएम मोदी, एच एम शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन समाहरणालय चौक पर डीएम के समक्ष वोट चोर गद्दी छोड़ नारों के बीच किया गया।
इससे पूर्व बलुवाही चौक पर अवस्थित गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हजारों की संख्या में झंडा बैनर तख्ती पुतला के साथ प्रतिरोध मार्च निकालकर विभिन्न मार्गो एमजी रोड, मैन रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक, फ्लाई ओवर होते हुए समाहरणालय चौक पहुंचा तथा सभा में तब्दील हो गया।
प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता माकपा के नेता संजय कुमार ने किया तथा संचालन राजद के नेता मनोहर यादव ने किया। पुतला दहन को मुखाग्नि कांग्रेस नेता डॉ चंदन यादव ने दिया।
आंदोलन में भाकपा नेता पुनीत मुखिया, प्रभाकर सिंह, माले नेता अरुण वर्मा, सुभाष सिंह, अरुण दास, वीआइपी नेता मनोहर साहनी, आईआईपी नेता अरुण तांती, सहित देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव, राजद नेता नीरज यादव, रितेश ठाकुर, उदय यादव, सुरेंद्र महतो, आदि ने सक्रिय भाग लिया।
नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या करने के विरुद्ध देशद्रोही करार देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी नहीं होगी तथा जब तक मोदी अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि सरकार दोषी को बचा रही है। सबों ने एक स्वर में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन पर दमन तानाशाही लाठी गोली वाटर चार्ज, गिरफ्तारी, महिला पत्रकार एवं प्रदर्शनकारी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कड़ी निंदा करते हुए लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी, गद्दी छोड़ो नारों को बुलंद किया।

Related Articles

Back to top button