मुरलीगंज के जोरगामा गांव में लगा चालिसवां मेला, लोगों में उत्साह।

मुरलीगंज के जोरगामा गांव में लगा चालिसवां मेला, लोगों में उत्साह।

जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा :
प्रखंड क्षेत्र के जोरगामा गाँव स्थित ईट भट्ठा के पास स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भव्य चालिसवां मेला का आयोजन किया गया है। पहली बार चालिसवां मेला आयोजित होने से गाँव में उत्साह का माहौल कायम है। लोग मेला का लुफ्त उठा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के दुकाने और बच्चो के मनोरंजन के लिए झुले, ब्रेक डांस, जम्पिंग आदि लगाए गए है। गाँव सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। मेला में बनाए गए तजिया आकर्षण का केंद्र बना है। मेला में गुरुवार की शाम लोगों भारी भीड़ उमड़ी रही। बरसात होने के कारण मेला ग्राउंड में जल-जमाव और कीचड़मय हो जाने के कारण मेला देखने आए लोगों को परेशानी हुई।

 

Related Articles

Back to top button