अलौली विधायक रामचंद्र सदा से मिलीं अनुराधा कुशवाहा, स्वास्थ्य की ली जानकारी

अलौली विधायक रामचंद्र सदा से मिलीं अनुराधा कुशवाहा, स्वास्थ्य की ली जानकारी

जे टी न्यूज, खगड़िया:जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ अलौली विधानसभा क्षेत्र के सोनिहार गांव पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सदा से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने विधायक रामचंद्र सदा के सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव अमरेन्द्र कुमार सिंह, योगेन्द्र सदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह तथा जिला सचिव वंदना भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button