मां महागौरी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का हो संचार : नूतन गुप्ता
मां महागौरी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का हो संचार : नूतन गुप्ता
जे टी न्यूज, पूर्णिया: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने जिलेवासियों सहित समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य बनाए रखने की कामना की।
नूतन गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाअष्टमी का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। मां महागौरी की पूजा का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आशा का संचार करने वाला है।
उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से दुख, संकट और नकारात्मकता का नाश हो तथा प्रत्येक परिवार में प्रेम, सद्भाव, खुशहाली और समृद्धि का वास हो। मां की कृपा से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत हो और सभी लोग सुखमय जीवन व्यतीत करें।
भाजपा जिला मंत्री ने महाअष्टमी के अवसर पर मां भगवती से सभी श्रद्धालुओं के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
जय माता दी!




