जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय संपूर्ण बिहार को गौरवांवित करने वाला: नवल किशोर यादव

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय संपूर्ण बिहार को गौरवांवित करने वाला: नवल किशोर यादव

 

जे टी न्यूज़, पूर्णियां : समाजिक न्याय व समरसता के पुरोधा सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर जिन्होंने पिछड़ों और वंचितों के उत्थान की लड़ाई लड़ी,उन्हें पीएम मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय संपूर्ण बिहार को गौरवांवित करने वाला है।

उक्त बातें वरीय भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने भूमि पुत्र गुदरी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। श्री यादव ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार जताया सभी बिहार वासियों की और से धन्यवाद

देते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए श्रद्धेय कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है

यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान को विन्रम सम्मान है बल्कि इससे सामाजिक समता समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button