दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा की जीत लोकतांत्रिक संघर्ष और सामाजिक न्याय की जीत : विष्णुदेव सिंह यादव

राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद ने भी दी नवनिर्वाचित एमएलसी को शुभकामनाएं

दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा की जीत लोकतांत्रिक संघर्ष और सामाजिक न्याय की जीत : विष्णुदेव सिंह यादव

राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद ने भी दी नवनिर्वाचित एमएलसी को शुभकामनाएं

जे टी न्यूज, दरभंगा: दरभंगा स्नातक सीट पर तीन दिनों तक चले मतगणना एवं परिणाम के बाद नवनिर्वाचित एम एल सी अनिल झा को राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने सहर्ष बधाई देते हुए इस जीत को समाजिक न्याय , लोकतांत्रिक संघर्ष ओर युवा बेरोजगारों शिक्षकों की जीत बताया हैं।
सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि 50 घंटों से अधिक चली मतगणना मतगणना के दौरान भाजपा द्वारा फर्जीवाड़े कर अपनी जीत का माहौल बना ही रहे थे कि राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की फौज मतगणना स्थल पर जुटने लगी। यही वजह हैं कि पिछले तीन दिनों से जारी मतगणना के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं उनके वरिष्ठ सलाहकार सह सांसद संजय यादव लगातार चुनाव परिणाम पर पैनी नजर बनाए हुए थे। भाजपा के प्रशासनिक तंत्रों के विरुद्ध तेजस्वी यादव द्वारा किए जा रहे ट्वीट के त्वरित बाद से ही तमाम प्रशासनिक तंत्र हड़कत में आई ओर कुछ ही घंटों बाद राजद के जीत की घोषणा अधिकारिक रूप से की गई। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि मिथिलांचल की धरती पर अनिल झा की जीत से यह सुनिश्चित हो गई कि समाजिक न्याय की धारा किसी जाति मज़हब तक सीमित नहीं रहेगी। शिक्षा स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए आवाजें बुलंद करनी ही होगी।
जीत के बाद राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद, एमएलए आसिफ अहमद, युवा राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रविरंजन उर्फ राजा यादव, डॉ विजय चंद्र घोष, अमरेंद्र चौरसिया, मो गालिब , डॉ नोमान, राजेश मिश्रा, प्रकाश झा एवं मुन्ना यादव ने बधाई दिया हैं।

विष्णुदेव सिंह यादव,
राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि।

Related Articles

Back to top button