दरभंगा एम्स निर्माण के आधे अधूरे डेंडर से लोग नाराज जे टी न्यूज, दरभंगा दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के संयोजक उमेश राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दरभंगा एम्स के निर्माण हेतु सिर्फ 1549.25 करोड़ रुपए का टेंडर किये जाने पर दुःख प्रकट किया है। दो वर्ष बीत जाने के बाद कुम्भकर्णी निंद्रा तोड़ कर भारत सरकार ने अभी तक जो टेंडर किया है उसमें आउटडोर एवं इमरजेंसी के रोगियों का इलाज नदारद है । भारत सरकार आम आदमी एवं दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के दबाव में आकर ऊपर झापर का सिर्फ दिखावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन वर्ष के अन्दर दरभंगा एम्स में इलाज शुरू कराने की घोषणा की थी न कि सिर्फ चहारदीवारी और गेट निर्माण कराने की। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तीन वर्ष के अन्दर दरभंगा एम्स में आउटडोर , इमरजेंसी के साथ ही गम्भीर रोगियों का इलाज शुरू कराने की घोषणा किया गया था। यहां यह बताना आवश्यक है कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने अभी तक आउटडोर, इमरजेंसी एवं एम्स अस्पताल में रोगियों के इलाज का टेंडर जारी नहीं किया है। दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा तीन वर्ष के भीतर रोगियों का समुचित इलाज शुरू कराने की भारत सरकार से मांग करता है।
दरभंगा एम्स निर्माण के आधे अधूरे डेंडर से लोग नाराज
जे टी न्यूज, दरभंगा

दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के संयोजक उमेश राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दरभंगा एम्स के निर्माण हेतु सिर्फ 1549.25 करोड़ रुपए का टेंडर किये जाने पर दुःख प्रकट किया है। दो वर्ष बीत जाने के बाद कुम्भकर्णी निंद्रा तोड़ कर भारत सरकार ने अभी तक जो टेंडर किया है उसमें आउटडोर एवं इमरजेंसी के रोगियों का इलाज नदारद है ।
भारत सरकार आम आदमी एवं दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के दबाव में आकर ऊपर झापर का सिर्फ दिखावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन वर्ष के अन्दर दरभंगा एम्स में इलाज शुरू कराने की घोषणा की थी न कि सिर्फ चहारदीवारी और गेट निर्माण कराने की।
श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तीन वर्ष के अन्दर दरभंगा एम्स में आउटडोर , इमरजेंसी के साथ ही गम्भीर रोगियों का इलाज शुरू कराने की घोषणा किया गया था।

यहां यह बताना आवश्यक है कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने अभी तक आउटडोर, इमरजेंसी एवं एम्स अस्पताल में रोगियों के इलाज का टेंडर जारी नहीं किया है।
दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा तीन वर्ष के भीतर रोगियों का समुचित इलाज शुरू कराने की भारत सरकार से मांग करता है।
