मंदसौर किसान गोली कांड के शहीदों को लाल सलाम

कार्यालय, जेटी न्यूज
बेतिया। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के किसानों ने स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसा के आधार पर फसल में लागत का डेढ़ गुणा दाम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के फसलों की खरीद की मांग कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा बर्बर गोली चलाने से 6 किसान शहीद हो गए थे ।
उसी दिन बेतिया में सोवा बाबू चौक पर बिहार राज्य किसान सभा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाकर विरोध जाहीर किया था। उसके विरोध में पूरे देश में संयुक्त किसान आंदोलनों का ज्वार खडा़ हो गया था । जिसके परिणामस्वरूप अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन हुआ, जिसमें आज 234 से ज्यादा किसान संगठन जुड़े हुए हैं.
जिसके बैनर में देशव्यापी किसान मुक्ति यात्रा निकाला गया, किसान संसद का आयोजन हुआ और किसानों का ऐतिहासिक दिल्ली मार्च हुआ था। आज 6 जून है, मंदसौर के शहीद किसानों को लाल सलाम पेश करते हुए किसान सभा द्वारा किसान सभा कार्यालय , मीना बाजार बतिया में श्रद्धांजलि दी गई ।

