पत्रकारिता की असली ताकत निर्भीकता और ईमानदारी से लिखे गए सच में : डीएम आशुतोष द्विवेदी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कटिहार में ‘पत्रकारिता : लोकप्रियता या दायित्व’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

पत्रकारिता की असली ताकत निर्भीकता और ईमानदारी से लिखे गए सच में : डीएम आशुतोष द्विवेदी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कटिहार में ‘पत्रकारिता : लोकप्रियता या दायित्व’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

जे टी न्यूज,
कटिहार: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एनआईसी सभागार, कटिहार में ‘पत्रकारिता : लोकप्रियता या दायित्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों, संभावनाओं और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता महज एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निष्पक्षता, तथ्यात्मक प्रामाणिकता और विश्वसनीयता ही पत्रकारिता की वास्तविक पहचान तथा उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल घटनाओं और खबरों को लोगों तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि आमजन की आवाज बनना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और सत्ता एवं व्यवस्था को जवाबदेह बनाने में सार्थक भूमिका निभाना भी है। सूचनाओं की बाढ़ और भ्रामक खबरों के मौजूदा दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। ऐसे में विश्वसनीयता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि रखना आवश्यक है।

डीएम ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की गरिमा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जनविश्वास को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की असली ताकत केवल उसकी कलम में नहीं, बल्कि उस कलम से निर्भीकता और ईमानदारी के साथ लिखे गए सच में निहित है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी, अभिषेक रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, ओम प्रकाश अंबुज, प्रोफेसर राकेश पाठक, नीरज कुमार, निरंजन कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रंजन कुमार, रजनीश कुमार, नवीन कुमार सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पत्रकार और जिला जनसंपर्क कार्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button