स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता : मंत्री रामकृपाल यादव
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता : मंत्री रामकृपाल यादव
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

जे टी न्यूज,
पटना: भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित नेताजी सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और वार्ड संख्या 37 के पार्षद संजीव आनंद सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्क परिसर की साफ-सफाई की तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्टी की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में बांकीपुर क्षेत्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। इसके परिणामस्वरूप देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रेरणा से क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है।
भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का आधार है। उन्होंने अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने गंगा पर बने पुलों के नामकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियों के नाम पर पुलों का नामकरण किया गया है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ‘नीतीश सेतु’ के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान में मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी सुनील भारती टिंकू, अजीत लाली, संजय मेयर, राजेश श्रीवास्तव, विमल कश्यप, सूरज, बांकीपुर उपचुनाव के उपविजेता नीरज सिन्हा, रीता जैन, पिंकी यादव, धर्मशीला शर्मा, शैलेन्द्र यादव, संतोष यादव और संजीव सन्नी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


