डॉ. घनश्याम राय ने संजय झा और विजय कुमार चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

डॉ. घनश्याम राय ने संजय झा और विजय कुमार चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

जे टी न्यूज,
पटना : जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रत्याशी एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. घनश्याम राय ने शुक्रवार की सुबह पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

डॉ. राय ने दोनों नेताओं को मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया तथा भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की विधान परिषद सदस्या डॉ. भारती मेहता से भी उनकी मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद डॉ. घनश्याम राय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए नेताओं के साथ वर्तमान परिस्थितियों और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button