नीट परीक्षा में धांधली को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे युवाओं पर कुरुरता में अंग्रेजों को भी मात दे गया केंद्र सरकार की पुलिस:- भाई अरुण
नीट परीक्षा में धांधली को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे युवाओं पर कुरुरता में अंग्रेजों को भी मात दे गया केंद्र सरकार की पुलिस:- भाई अरुण

जे टी न्यूज, पटना :
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा की नीट परीक्षा मामले में देश के युवा जिस प्रकार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे वह सभी हमारे घर के बेटा और बेटी थे परंतु केंद्र की पुलिस ने जिस प्रकार से घेर कर लाठी एवं आंसू गैस के गोले जिस प्रकार से युवाओं पर प्रहार किया जा रहा था वह घटना देखकर जलियांवाला बाग की घटना की याद आना स्वाभाविक है नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की पुलिस जिस प्रकार से युवाओं को मार कर रक्त बहने का काम कर रही थी उससे देश के तमाम लोगों का हृदय करुणा से भर गया एवं केंद्र सरकार के प्रति गुस्सा एवं आक्रोश जनता में व्याप्त हो गई है यह आक्रोश होने वाले बांकीपुर उपचुनाव में दिखेगा
कल जिस प्रकार विपक्ष के नेताओं को शांतिपूर्ण धरना देने पर गिरफ्तार किया गया वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है देश के युवाओं में इतना ज्यादा आक्रोश है की आने वाला समय में हर एक राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा और एक जन आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है जो कि नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी
भाई अरुण


