*बडे़ साइबर गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना।*

*बडे़ साइबर गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना।*

 

जेटी  न्यूज

बांका: बांका आई छत्तीसगढ़ से आयी पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को बंधुआकुराबा थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में छापेमारी कर एक सीएसपी केन्द्र संचालक सहित छह लोगों को गिरफतार किया है। बताया जाता है कि बडे़ साइबर क्राइम की वारदात के सिलसिले में यह छापेमारी की गयी है और इसमें बडे़ रैकेट के पर्दाफाश होने का की बात बतायी जा रही है। झारखंड के देवघर, मोहनपुर सहित बंधुआकुराबा आदि जगहों पर करीब 55 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है और इस अभियान को काफी गोपनीय रखा गया है। मंगलवार की रात छत्तीसगढ़ से करीब दो दर्जन की संख्या में आयी पुलिस टीम ने लीलावरण गांव के सीएसपी केन्द्र के संचालक जितेन्द्र चौधरी के यहां छापेमारी की।सीएसपी संचालक को पुलिस अपने साथ ले गयी। हालांकि परिजनों का कहना था कि इनकम टैक्स विभाग बोलकर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया और घर से लैपटाप, आधे दर्जन मोबाइल, कागजात, नगद रुपये सहित अन्य सामान पुलिस की टीम जब्त कर ले गयी है। इस छापेमारी की घटना के बाद गांव के आसपास के घरों से भी करीब आधे दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर गयी है। बताया जाता है कि फर्जी सीम कार्ड के आधार पर छत्तीसगढ़ में साइबर वारदात को अंजाम दिया गया है। उसके बाद देवघर में करीब पांच दर्जन की संख्या में पुलिस की टीम कैम्प कर रही है और बांका, देवघर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई से काफी हडकंप मच गया है। वहीं विभिन्न गांवों से गिरफ्तार आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के नाम से फर्जी सीम निकाला गया था। जिससे कांड को अंजाम दिया जा रहा था। साथ ही लीलावरण गांव स्थित आक्सीजन कंपनी के ग्राहक सेवा केन्द्र के सभी कम्प्यूटर जब्त कर लिये गये हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी सीएसपी से पैसे की निकासी की गयी है। वहीं बुधवार को काफी लोग सीएसपी केन्द्र पर पैसे निकासी हेतु पहुंचे लेकिन केन्द्र बंद रहने से निराश हो गये। हालांकि पुलिस इस मामले में काफी सर्तकता बरत रही है और इस पूरे अभियान पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि पकडे़ गये लोगों की निशानदेही पर इस गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। वहीं बंधुआ कुराबा थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन आठ लोगों को पकड़ कर रखा गया है उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है। अन्य छह लोगों को छतीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button