हथियार के साथ शराब माफिया गिरफ्तार


तेघरा बेगुसराय जेटी न्यूज
तेघरा पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली जब हथियार के साथ तीन शराब माफ़िया को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में वताया की विगत संध्या गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दनियालपुर ग्राम में एक घर मे हथियारों के साथ शराब माफिया की एक मीटिंग चल रही है।m

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हिमान्शु कुमार सिंह,एस आर अजित कुमार,गणेश ईश्वर,पी एस आई अमरजीत प्रसाद चौकीदार मनोज कुमार महतो एवम टाइगर,सेफ के जवानों के साथ दनियालपुर ग्राम स्थित मंगला उर्फ मंगल सिंह के घर को चारों तरफ से घेर लिया गया।

जहा से एक देशी कट्टा,एक देसी पिस्तौल,303 का दो जिंदा गोली,7,6 एम एम के 5 जिंदा गोली शहीत तीन आदमी को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुछ अपराधी पुलिस की भनक लगते भागने में सफल रहा । डीएसपी ने वताया की गिरफ्तार अपराधी वछवारा थाना रूपसवाज निवासी श्यामसुंदर राय का पुत्र नीतीश कुमार उर्फशिवकुश,एवम संजय राय का पुत्र प्रमोद कुमार राय है। दोनों पर वछवारा एवम मंसूरचक थाना में शराब कांड का मुकदमा दायर है। जबकि तीसरा व्यक्ति घर मालिक मधुरापुर निवासी अक्षवत सिंह का पुत्र सिकन्दर सिंह उर्फ मंगला है। पुलिस की छापेमारी से शराब माफिया में हड़कम्प मच गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button