वाहन चेकिंग के दौरान देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जेटी न्यूज
देवघर-स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है चेकिंग के दौरान ब्राउन सुगर के साथ छह लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।देवघर पुलिस अधीक्षक अस्वनी कुमार सिन्हा को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की चकाई बिहार की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग सवार हो ब्राउन सुगर लेकर देवघर आ रहे हैं ।

निर्देशानुसार तुरंत अंधरीगादर चौकी जसीडीह में वाहन चेकिंग की सुरुवात किया गया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया उसमें सवार चालक समेत तीन लोग और स्कॉर्पियो की तलासी ली गयी जिसमें उनके पास से 650 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद हुआ।

वही हिरासत में लिए गए व्यक्तियों व्यक्तियों के बयान के आधार पर छापेमारी में अन्य तीन लोग को गिरफ्तार किया गया ।वहीं मौके पर पुलिस ने 650 पुड़िया ब्राउन सुगर,एक सकिरपीओ सहित 5 मोबाइल को जब्त कर लिया गया है ।

वही गिरफ्तार अपराधी जितेंद्र कुमार 22 वर्ष सोनो थाना जमुई का है वहीं सुनील कुमार राय उम्र 22 वर्ष चकाई थाना का रहने वाला है जबकि मुन्ना कुमार गुप्ता 36 वर्ष हंसडीहा थाना दुमका का है वही अनिकेश कुमार राय 22 वर्ष जसीडीह थाना का रहने वाला बताया जाता है प्रियांशु कुमार सुमन 21वर्ष और सुधांशु रंजन उम्र 27 वर्ष नगर थाना देवघर का रहने वाला बताया जा रहा है।वही सभी अपराधीयो की गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी।


