मीनाबाजार स्थित बिजली के खंभे में आग लगने से मची अफरा तफ़री

 

देवघर-नगर थाना अंतर्गत मीणा बाजार स्थित अंडा पट्टी में लगे एक बिजली के खम्बे में आग लगने से थोड़ी देर के लिए काफी अफरा तफरी मच गई।वहीं मौके पर सड़क किनारे लगाए दुकानदारों के सामानों पर भी आग की चिंगारी तेज गति से गिरने लगी जिसको देखकर लोग वहां से अचानक भागने लगे ।

वहीं मौके पर युवा समाज सेवी नयन राज साहनी की नजर इस पर पड़ी उन्होंने तुरत बिजली विभाग के अधिकारी को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दिया तब जाकर बिजली मिस्त्री ने लाइन के सप्लाई को काटा और उसे दुरुस्त करने में भीड़ गए ।

वहीं सुबह का समय होनें के कारण बाजार में भीड़ भाड़ कम थी जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है नहीं तो मीनाबाजार शहर के सबसे घनी आवादी वाला बाजार है जहां लगातार लोगों की भीड़ लगे रहती है बरहाल नयन राज साहनी के सूझ बूझ से एक बड़ी घटना टल गयी।

वहीं लोगों की मानें तो शार्ट शर्किट के कारण आग लग गयी थी पर बिजली के खम्भे को देखने से प्रतीत होता था एक पोल के तार में कई दुकानों और मकानों के बिजली का कनेक्शन किया गया है जिससे उक्त जगह पर तारों का जंजाल हो गया है।समय रहते इस ओर बिजली विभाग को संज्ञान लेते हुए इसे दुरुस्त करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button