अठाईस व्यक्ति गिरफ्तार, 200000 का जुर्माना।





न्यूज बेतिया(पश्चिम चम्पारण):- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिला अंतर्गत अवैध शराब कारोबारियों वारंटिओं एवं कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की गई ।जिसमें विभिन्न कांडों के अभियुक्तों ,शराब कारोबारियों एवं वारंटी सहित 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।इस दौरान सिरिसिया ओपी अंतर्गत 20 लीटर देसी शराब एक बोलेरो एवं एक बाइक तथा नगर थाना अंतर्गत 2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया ।वहीं सघन वाहन चेकिंग के दौरान ₹178750 जुर्माना राशि एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹15900 मास्क के जुर्माना राशि के रूप में वसूला गया। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बुधवार को आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा ने दी।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button