निजी विद्यालय संघ का एक दिवसीय सत्याग्रह

जेटी न्यूज समस्तीपुर::-

निजी विद्यालय संघ समस्तीपुर के द्वारा सरकारी बस पड़ाव के परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया. जिसकी अध्यक्षता उमेश नारायण चौधरी ने की वहीं संघ के जिलाध्यक्ष सदन कुमार मिश्रा ने कहा किसंघ सरकार से मांग कर रही है कि निजी विद्यालय को स्पेशल पैकेज दे सरकार आर टी ई राशि का भुगतान एवं विभिन्न प्रकार ट्रांसपोर्ट व ई एम आई पर ब्याज माफ करने को लेकर जिलाधिकारी को संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया गया है कि विगत 9 माह से सरकार के द्वारा लगाया गया लॉकडौन के कारण विद्यालय और उसके कर्मियों की स्थिति बिगड़ गई है.

इस मौके पर संघ के ईडन पब्लिक स्कूल के संस्थापक बृज किशोर कुमार संजय कुमार झा सरोज कुमार चौधरी रूपेश कुमार राय अजय कुमार विनय कुमार पांडेय संजय कुमार सिंह बृज मोहन राय शिव शम्भू कुमार आलोक कुमार अमरजीत ठाकुर आदि मौजूद थे वही सत्याग्रह का संचालन आदर्श विद्या निकेतन के संस्थापक के के सिंह ने किया.

Related Articles

Back to top button