सीतामढ़ी शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन इलेवन नानपुर दक्षिणी की टीम ने ददरी के टीम को 28 रन से हराया।

जेटी न्युज नानपुर शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच खेला गया। जिसमें चैंपियन इलेवन नानपुर दक्षिणी की टीम और ददरी की टीम के बीच खेला गया। चैंपियन इलेवन नानपुर दक्षिणी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 12 ओवर में 100 रन बनाए। ददरी की टीम ने 72 रन पर ऑल आउट हो गए। चैंपियन इलेवन नानपुर दक्षिणी की टीम 28 रनों से जीत हासिल की। जीतने वाले खिलाड़ी में-राकेश कुमार (कप्तान), पप्पू कुमार (उप कप्तान), धीरज कुमार, गुड्डू कुमार, रंजन कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार,सूरज कुमार,कृतेश कुमार, सत्यम कुमार, पिंटू कुमार, नित्यानंद कुमार एवं बबलू कुमार शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में नानपुर दक्षिणी के पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्वारा जीते हुए टीम को पुरस्कृत किया गया। जीते हुए टीम में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज धीरज कुमार को दिया गया। कार्यकर्ता के रूप में पप्पू कुमार, आशीष कुमार , पंकज कुमार एवं पिंटू कुमार शामिल थे। मुख्य अंपायर दिगंबर झा एवं लेग अंपायर सुनील कुमार के रूप में किया गया।

Website Editor :- Neha Kumari


