दिव्यांग अधिकार सम्मेलन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
दिव्यांग अधिकार सम्मेलन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
जे टी न्यूज, खगड़िया: पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह दिव्यांग अधिकार सम्मेलन में दिव्यांगजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आज खगड़िया जिला के सर्किट हाउस सभागार भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया PWD के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हृदय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राजेश पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का स्वागत जिला मीडिया प्रभारी पवन पासवान ने किया। बैठक में जिले भर से सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संदीप पटेल, बसंती कुमारी, प्रमिला कुमारी, लाल बाबू, पंकज कुमार, इमाम उल हक, बृजेश कुमार, फोनी आलम, प्रमोद चौरसिया, घनश्याम कुमार, गौरव कुमार एवं सौरभ कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यकारी अध्यक्ष श्री हृदय यादव ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा, “दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा व सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है।”
