# मजदूरों ने काम मांग कर मनरेगा दिवस मनाया।


जेटी न्यूज
समस्तीपुर 18 फरवरी::- जितवारपुर प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय पर काम कि मांग को लेकर भाकपा (माले) के जनसंगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा एवं मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त प्रखंड कमिटी के बैनर तले धरना/प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व खेग्रामस प्रखंड सचिव अशोक कुमार और मनरेगा जिला संयोजक उपेन्द्र राय कर रहे थे। मनरेगा मजदूर काम देने व समस्तीपुर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के अनाज वितरण में धांधली का उच्चस्तरीय जांच की मांग की नारा लगाते हुए। प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और फिर एक सभा हुई।सभा को खेग्रामस प्रखंड सचिव अशोक कुमार ने कहा कि समस्तीपुर प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में जनवितरण प्रणाली के बिक्रेता द्वारा पहले लाभार्थी से फिंगर प्रिंट लेकर लाभार्थी को राशन नहीं दिया जाता है।

इसका उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं अशोक कुमार ने कहा कि खेग्रामस के लंबे संघर्ष के बाद राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून 2005 में बना, लेकिन इसे 18 फरवरी 2006 में लागू किया गया। उक्त कानून में 18 वर्ष से ऊपर के महिला पुरुष को जांब कार्ड देने व साल में 100 दिन काम, काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता पाने का हक है। लेकिन मनरेगा मजदूरों को उनके हक़ देने के बजाय सत्ता-शाशन, गांव पंचायत, मनरेगा कर्मियों के द्वारा लुट का अड्डा बना दिया गया है।कोरोना काल में सरकार ने कहा था ग्रामीण भारत के सभी प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में काम दिया जाएगा। और खाद्यान्न दिया जाएगा। आज फिर वही प्रवासी मजदूरों को काम नहीं दिया गया। और फिर मजदूर पलायन को मजबुर हो रहें हैं। और सरकार मनरेगा में उचित मजदूरी नहीं देकर श्रम कानून का उल्लघंन कर रही है। वहीं मनरेगा मजदूर सभा के जिला संयोजक संह भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य उपेन्द्र राय ने कहा कि मनरेगा में काड व काम, काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ता, निर्माण श्रमिकों की भांति निबंधन व साल मे 200 दिन काम,500रू न्युनतम मजदुरी की मांग किया। सभा को भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य संह आइसा नेत्री मनिषा कुमारी, भाकपा (माले )प्रखंड कमिटी सदस्य मोहम्मद ऐनुल हक, अनिल चौधरी , रामचन्द्र पासवान, टिंकू यादव, शोभा देवी,ललन कुमार उर्फ कुन्दन कुमार, सखीचंद सदा, सावित्री देवी, रानी देवी, साधुशरण साह,आदि ने संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button