झंडोत्तोलन पर कई कार्यक्रम आयोजित 

झंडोत्तोलन पर कई कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड कार्यालय में प्रमुख प्रमिला देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार अमन, हाई स्कूल महथा लदनियां में रियाज अहमद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने तिरंगे को सलामी दी।

खाजेडीह स्थित डिग्री कॉलेज में डाॅ. धनेश्वर प्रसाद सिंह, इन्टर कॉलेज में नागेन्द्र नाथ झा व प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में एच एम वीणा कुमारी, हाई स्कूल में श्रीप्रसाद सिंह, उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा में एच एम रामवृक्ष सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। लदनियां बाजार स्थित गांधी स्मारक के समक्ष गांधीवादी रामएकबाल चौधरी, पशु चिकित्सा केन्द्र में डॉ. रोजी,

व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष चन्द्रवीर सह उर्फ चंदू,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, कुमरखत पूर्वी पंचायत में मुखिया नवीन कुमार यादव, कुमरखत पश्चिमी पंचायत में मुखिया फूल कुमारी देवी, डलोखर पंचायत में मुखिया वीणा देवी, खोजा पंचायत में मुखिया फूल कुमारी देवी,

सिधपकला पंचायत पैक्स गोदाम में अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष रहिका कोपरेटिव बैंक मधुबनी के देव कुमार यादव, उत्क्रमित हाई स्कूल पथलगाढ़ा में अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, अनुसूचित जाति बस्ती दोनवारी में अवकाश प्राप्त शिक्षक जय लाल महरा, डलोखर पैक्स गोदाम में रामदेव यादव ने ध्वजारोहण किया।

Related Articles

Back to top button