शपथ ग्रहण समारोह में होमगार्ड के विभिन्न लंबित मांगों के निदान का मिला आश्वासन

जेटी न्यूज मधुबनी

होमगार्ड केंद्रीय एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित केंद्रीय प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी के गांधी मैदान स्थित आई एम ए सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें याचिका समिति के सभापति प्रेम कुमार एवं विधायक मिश्रीलाल यादव ने संयुक्त रूप से समारोह का उदघाटन कर निर्वाचित केंद्रीय प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण दिलाया। इस अवसर पर केंद्रीय प्रतिनिधियों एवं होमगार्ड के जवानों को संबोधित करते हुए सभापति प्रेम कुमार ने कहा कि जवानों के विभिन्न समस्याओं को वे बड़े करीब से जानते हैं। साथ ही जवानों के लंबित मांगों को सरकार से सिफारिश भी करेंगे।

वहीं वरिष्ठ नेता सह विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि गरीब एवं शोषित परिवार से आने वाले होमगार्ड के जवानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में व पूर्व से ही जिला स्तर पर अधिकांश कार्यक्रमों में वे शिरकत करते रहे हैं। जवानों की जो मांग है वह बिल्कुल जायज है। साथ ही विधायक श्री यादव ने कहा कि सड़क से सदन तक जवानों के वाजिब मांगों के पक्ष में कदम से कदम मिलाकर खड़ा हूं । बिहार पुलिस के तरह होमगार्ड को भी समान काम समान वेतन के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं से जुड़े समस्याओं के निदान को लेकर वे शीघ्र ही सदन में जोर-शोर से उठाने का कार्य करेंगे।

केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर की अध्यक्षता एवं कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपाध्यक्ष कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा, केंद्रीय महासचिव राजेशवर प्रसाद, महिला अध्यक्ष रीता सिन्हा, उपाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव सचिव हरेंद्र सिंह, जागेश्वर यादव एवं विजय कुमार, संगठन सचिव बालेश्वर राम, राजेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह एवं रामसरक भारती, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कार्यालय सचिव उमाशंकर ठाकुर एवं देवेंद्र सिंह ने भी शपथ ग्रहण की कार्यवाही के बाद अपने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने समारोह के समाप्ति से पूर्व धन्यवाद ज्ञापन की कार्रवाई को पूर्ण किया। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मार्च को एसोसिएशन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय अवधेश कुमार सिंह की पुण्यतिथि पटना मंदिर स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा

Related Articles

Back to top button