राबड़ी ने साधा निशाना, विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा, धृतराष्ट्र बन नीतीश कुमार देखते रहे

जेटी न्यूज़
आर.के.राय
बिहार :बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे को लेकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। राबड़ी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा। सरेआम उनकी साड़ी को खोला गया, ब्लाउज़ के अंदर हाथ डालकर खींचा गया, अवर्णीय तरीक़े से बदसलूकी की गयी और नंगई की पराकाष्ठा पार कर चुके नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर देखते रहे। सत्ता आनी-जानी है लेकिन इतिहास तुम्हें कभी क्षमा नहीं करेगा

बता दें कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा घेराव में लाठीचार्ज व विधानसभा में हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आरोप लगाया कि सरकारी बर्बरता अंग्रेजी शासन की याद दिलाती है। विधानसभा में काला कानून पेश किया गया। विपक्ष इस जनविरोधी कानून का विरोध कर रहा था। आरोप लगाया कि विधायकों को पीटा गया व महिला विधाकों को बाल पकड़कर खींचा गया। सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को दबा देना चाहती है।

Related Articles

Back to top button