सर्वसम्मति से अनुरक्षक का हुआ चयन


जे टी न्यूज
समस्तीपुर सरायरंजन:-प्रखण्ड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत के गोपालपुर वार्ड 5 में स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में वार्ड सभा वार्ड सदस्या विमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।वार्ड 5 में नल जल योजना के तहत बने जलमीनार की देख-रेख के लिए बुधवार को अनुरक्षक का चयन किया। जिसमें सर्वसम्मति से रंजीत कुमार महतो का चयन हुआ।मौके पर वार्ड सचिव सुरेश महतो,मुखिया विजय राय,पंचायत सचिव ,राजकुमार राय,पी आर गोपाल, बबलू सिंह,धर्मेंद्र चौधरी,रामउदगार महतो,सुजीत कुमार राय सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button