कोरोना से जंग हर गए सुरेन्द्र यादव, क्षेत्र में शोक की लहर




तस्वीर(सुरेन्द्र यादव की फाइल फोटो)

कोटवा ( पूर्वी चंपारण ):प्रखंड के महारानी भोपत पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ श्री राय कोरोना से आखिर कार लंबी लड़ाई के बाद जंग हार गए।उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की संध्या अंतिम सांस ली।वे 53 वर्ष के थे।सबसे पहले 18 अप्रैल को उन्हें बुखार लगा बाद में जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद।सदर अस्पताल,डॉ आशुतोष और रहमानिया में इलाज हुआ।परंतु सांस में लगातार कठिनाई होने के कारण सोमवार को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया।शुरुआत में सुधार दिख रहा था परंतु बाद में स्थिति खराब हो गई।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।कोरोना कहर के बावजुद गुरुवार की सुबह से उनके चाहने वालो का तातां लगा रहा।जैसे ही उनका शव उनके पैतृक गांव सिरसिया पहुंचा चीख पुकार मच गई।रोनेवालों में अधिकतर गांव की गरीब महिलाएं थीं।वे पंचायत के लगातार तीन बार मुखिया रहे और कल्यापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम में अच्छी और मजबूत पकड़ रखते थे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button