एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री पहुँचे ज्ञान व मोक्ष की धरती बोधगया

एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री पहुँचे ज्ञान व मोक्ष की धरती बोधगया

 

जे टी न्यूज़
धीरज गया
गया: गया ज्ञान स्थली बोधगया में पर्यटन के विकास को नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुँचे। जहां बोधगया भगवान बुद्ध की ज्ञान-स्थली में 145 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ। जो विश्व स्तरीय सभी सुविधाओं से लैस महाबोधी सांस्कृतिक केन्द्र का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके पहले गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गया के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एस एम व वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत। वहीं बोधगया में कड़ी सुरक्षा के बिच मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थली ज्ञान भूमि महाबोधि मंदिर में विधवत पुजा अर्चना किया,उस समय बाहरी लोगो का प्रवेश बंद किया गया था। इससे पहले मंदीर को छावनी मे तब्दील कर दिया गया था। चारो तरफ पुलिस बल मुस्तैद थे, मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, गया के प्रभारी मंत्री सह उधोग मंत्री शहनवाज हूसैन,मंत्री अशोक चौधरी,गया सांसद विजय कुमार मांझी,नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपिस्थत थे।

बतादें की इस सांस्कृतिक केंद्र की भव्य सुंदरता देखने लायक थी। इसे देखकर पर्यटको को अपनी ओर आकृष्ट कर रही थी। इस सांस्कृतिक केन्द्र मे प्रेक्षागृह, मिंटीग रुम,ग्रीनरुम सभी व्यवस्थित रुप से बनाया गया है। इस केन्द्र के अंदर बने ऑडिटोरियम में एक साथ दो हज़ार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ तीन बहुउद्देश्यीय हॉल भी है। और चार बड़े अलग से हॉल भी बनाए गए है। यहाँ राष्ट्रीय एव अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक एंव कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button