ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक,जिस पर सवार युवक की मौके पर ही हुई मौत

बाढ़- थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर रफ्तार के कहर का असर देखने को मिला।जहां हुए एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेढना गांव के पास ग्लैमर बाइक से नालंदा जिला के भागन बीघा थाना क्षेत्र के कादी बिगहा गांव निवासी श्याम सुंदर राउत के 19 वर्षीय पुत्र मणिकांत कुमार अपने गांव जा रहा की तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गयी।जिससे मणिकांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ लिया और हादसे की जानकारी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाढ पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जप्त कर लिया। ट्रक का नंबर JH12H-2244 है, जबकि ग्लैमर बाइक का नंबर BR21Y-1960 है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button