लोक अधिकार परिषद अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम शेख ने मुंबई महापौर से की मुलाकात

लोक अधिकार परिषद अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम शेख ने मुंबई महापौर से की मुलाकात


जे टी न्यूज़, मुंबई : लोक अधिकार परिषद के अध्यक्ष एवं “हिन्दुस्तान की आवाज” के संपादक मोहम्मद मुकीम शेख ने मुंबई की महापौर Ritu Rajesh Tawde से महापौर कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुंबई शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शहर के नागरिकों को होने वाली समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पानी तथा अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर विशेष रूप से बातचीत हुई। महापौर रितु राजेश तावड़े ने जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

उक्त अवसर पर मुंबई की महापौर रितु राजेश तावड़े जी ने “Civic Diary 2026” भेंट स्वरूप प्रदान की। इस मुलाकात के दौरान मोहम्मद कैफ शेख भी उपस्थित रहे।

लोक अधिकार परिषद द्वारा बताया गया कि संगठन भविष्य में भी आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button