ओजस्वी वक्ता तथा चर्चित राजद नेता के रूप में नारायण जी सदैव याद आते रहेंगे 

समस्तीपुर :-

राजद जिला महासचिव नारायण ठाकुर का निधन पिछले सप्ताह हो गया था l आज रोसड़ा थाना रोड स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी l उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी तथा संचालन भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने की l शोक प्रकट करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता , समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोरवा विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी ,ओजस्वी वक्ता तथा चर्चित राजद नेता के रूप में नारायण जी सदैव याद आते रहेंगे l

मौके पर उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता , समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोरवा विधायक रणविजय साहू , भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना , राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिला पार्षद सत्यविंद पासवान , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद नेता राजेश यादव , जितेन्द्र कुमार , संदीप सरकार सहित सैकड़ो स्थानीय लोग भी मौजूद थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button