राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया काला दिवस

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया काला दिवस

जे टी न्यूज, मधुबनी:

आज दिनांक 22 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा एवं भारत मुक्ति मोर्चा का जाहिर समर्थन में मधुबनी कार्यकर्ताओं के द्वारा काला दिवस मनाया गया। साकेत भूमि पर ब्राह्मणवादी विचारधारा के द्वारा अतिक्रमण करके मंदिर बनाया जा रहा हैं। इसके विरोध में आज पूरे भारत में संगठन की ओर से काला दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संरक्षक मा. राम सुदिष्ट यादव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी मा.विजय कुमार ठाकुर, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मा. ई रंजीत कुमार, BMP के जिला अध्यक्ष मा. अजीत पासवान,

इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन जिला संयोजक मा. संजय कुमार दास, बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष मा. राजेश कुमार राम,

भारतीय युवा एवं रोजगार मोर्चा के जिला संयोजक मा. राम प्रकाश राम, बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्य मा. अनिल कुमार दास, मा. नरेश पासवान, सुधीर कुमार बबलू एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किये।

 

Related Articles

Back to top button