बिस्फी थाना परिसर में तस्करों से जब्त शराब को किया गया विनिष्ट

बिस्फी।

थाना परिसर में बुधवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया। बिस्फी थाना में दों कांडों में जब्त की गई अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश के दंडाधिकारी एवं उत्पाद अधिकारी की मौजूदगी में किया गया। मधुबनी डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी बिस्फी सीओ प्रभात कुमार के उपस्थिति में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर बब्लू कुमार, बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जब्त शराब को फोड़ कर बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में बिस्फी थाना के दों कांडों में जब्त किए गए 190 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। हालांकि अभी भी सैकड़ो लीटर शराब के विनष्टीकरण के आदेश का इन्तजार है।

Related Articles

Back to top button