बाबूबरही में प्रेम प्रसंग में असफल युबक के द्वारा अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी गिरफ्तार

जेटी न्यूज मधुबनी ‌

बाबूबरही में प्रेम प्रसंग में असफल युवक को लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा महंगा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। इसकी पुष्टि करते हुए बाबूबरही थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक लड़की के परिजन के द्वारा स्थानीय थाना में खुटौना थाना के ललमनिया ओपी के तोड़ीयाही गांव के आलोक कुमार साहू उर्फ़ हरिओम साहू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है कि आरोपी आलोक साहू के द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर प्रेम में असफल होने पर लड़की से बदला लेने की भावना से लड़की की अश्लील फोटो डाल दिया था।

पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को तोड़ियाही गांव स्थित उसके घर से बुधवार रात्रि में बाबूबरही पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। इस मौके पर एसआई सुभाष कुमार मिश्र, किशुन पासवान सहित अन्य थाना कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button