जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में जिला जदयू के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न।

जे टी न्यूज़
आज स्थानीय लोहिया आश्रम में जिला जदयू के पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षो, विधानसभा प्रभारियों, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षो, और पार्टी के प्रमुख साथियो की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रो० तकी अख्तर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश से मनोनीत जिला संगठन प्रभारी डॉ आसमा परवीन और अमरेंदर कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी को संगठित और सुदृढ़ करने के लिए 10 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया जाएगा इसके पश्चात 1 नवम्बर से 20 नवम्बर के बीच पंचायतो में बैठक का आयोजन होगा। सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी भी आमजन तक पहुंचना है ताकि लोग सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सके। पंचायत की कमिटी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा पंचायतों में प्रभारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। सभी बैठकों में जिला अध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी और लोकसभा प्रभारी समन्वय कर शामिल होंगे। बैठक को समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी रॉबिन कुमार सिंह उजियारपुर लोकसभा प्रभारी सुनील भारती पूर्व विधायक सह मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद डॉ दुर्गेश राय ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में पवन यादव, अनंत कुशवाहा, वीरेंदर सिंह, मुनेश्वर साह, राजू शर्मा, दिलीप कुमार साह, विजय यादव ,कृष्णदेव पासवान, रामचंद्र राय, फौजी नीरज कुमार, सुबोध कुमार सिंह, प्रो शाहिद अहमद, बनारसी ठाकुर, अनवार हुसैन, वीरेंदर कुमार, हिटलर दिलीप राय, विधान सभा प्रभारी मुकेश राय, अमरनाथ चंद्रवंशी, मो० सनाउल्लाह, वीरेंदर सिंह कुशवाहा, गजेंद्र प्रसाद चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार, रामकुमार झा, कौशल सिंह कुशवाहा, अली अकब,र अनस रिजवान, प्रकाश कुमार सिंह, इज़हार अशरफ, अंजनी कुशवाहा ,तौहीद अंसारी ,उमर फारूक, रामसेवक सिंह, राकेश कुमार, उमाकांत राय, रज़ा अहमद, मृदुला देवी, शकीला खातुन, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, अजीत कुमार, राजकुमार सिंह, सर्वेन्दु शरण, अमित कुमार सिंह, ललन कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, ठाकुर राजीव सिंह, सत्यनारायण सिंह, अशोक पटेल, बालेश्वर राय आदि समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।


