नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर में विलंब शुल्क के साथ नामांकन अवधि में पुनः विस्तार

नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर में विलंब शुल्क के साथ नामांकन अवधि में पुनः विस्तार
जे टी न्यूज़

पटना:- नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम प्रति कुलपति, प्रो० संजय कुमार, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय एवं कुलसचिव परीक्षा, डा० नीलम कुमारी के संयुक्त बैठक में, सर्टिफिकेट, इन्टरमीडिएट एवं पीजी डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन तिथि में एक और विस्तार की अनुशंसा की गई। प्रस्ताव पर कुलपति माननीय प्रोफेसर के०सी० सिन्हा ने विद्यार्थियों के हितार्थ अपनी सहमति प्रदान की। तदनुसार नये सत्रों में नामांकन की तिथि 31.01.2022 तक 300/- रू विलंब शुल्क के साथ एक बार पुनः विस्तारित की गई है। नामांकन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (कार्य दिवस में) दोनों विधियों से जारी रहेगा । नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड का संदर्भ किया जा सकता है । अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button