चंदौती थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के मामले का खुलासा, चाचा ने किया रिश्ते को शर्मशार, दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी दुष्कर्म की घटना





चंदौती थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के मामले का खुलासा, चाचा ने किया रिश्ते को शर्मशार, दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी दुष्कर्म की घटना

 

 

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में बड़ी बात रही कि चाचा ने ही रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना बच्ची के साथ की थी। गया के एएसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस घटना में पीड़िता का चाचा और उसके दोस्त ही शामिल थे। 3 लोगों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बताया कि बीते रात्रि को चंदौती थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ इस तरह की घटना की गई थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने चुनौती थाना में कांड दर्ज कराया गया था।

इस मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत के निर्देश के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही थी। इस क्रम में जांच के क्रम में पीड़िता के चाचा और उसके दोस्त की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाए जाने का काम किया जाएगा।
बाईट मनीष कुमार एडिशनल एसपी गया
गया से अमित कुमार की रिपोर्ट
गया

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button