अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत





अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

एन एच 27 दीपाऊ मेन नहर के समीप की घटना


जे टी न्यूज़
कोटवा:( पूर्वी चम्पारण ): थाना क्षेत्र के एन एच 27 दीपाऊ मेन नहर के बगल में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत शनिवार को घटना स्थल पर ही हो गई।उक्त मामले में अहिरौलिया पंचायत निवासी मृतक का पुत्र महेश ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरी माँ हेवंती कुँअर शनिवार की अहले सुबह घर से निकली थी और भटकते हुए एन एच- 27 मुख्य सड़क पर चली गई और रोड पार करते समय किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है वही पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button