आदापुर के सूड़ी बेलवा गांव में दो बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मौत,छाया मातमी सन्नाटा





आदापुर के सूड़ी बेलवा गांव में दो बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मौत,छाया मातमी सन्नाटा


जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

आदापुर पूर्वी चंपारण -प्रखंड क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत सूड़ी बेलवा गांव में उस समय मातमी सन्नाटा छा गया जब ग्रामीण नगीना मंडल के दो मासूम बच्चों के एक साथ तालाब में डूबकर मरने की सूचना मिली। उक्त हृदय विदारक सूचना मिलते ही जहां नगीना मंडल के परिवार में कोहराम मच गया, वही पूरे सूड़ी बेलवा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सबके मुंह से एक ही आवाज निकल रही थी की नगीना मंडल के ऊपर आज दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बुढ़ापे के सहारा दोनों पुत्र आदित्य कुमार व अमित कुमार बेलवा तालाब में डूब कर काल के गाल में समाहित हो गए है। इस पहाड़ रुपए दु:ख का सहन कैसे करेंगे नगीना मंडल के माता पिता।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गाव में शोक की लहर फैल गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button