समस्तीपुर: पुलिस ने पिकअप भान सहित 147 कार्टून अंग्रेजी शराब किया बरामद

जिला अंतर्गत ताजपुर थाना की पुलिस ने बीते सोमवार की रात्रि एक पिकअप सहित भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानांध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के उमैदपुर ग्राम में एक पिकअप भान पर शक होने पर उसका पीछा किया गया। पुलिस को पीछा करते देख कारोबारी गाड़ी को संदिग्ध अवस्था मे छोड़ फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें 147 कार्टून अंग्रेजी शराब रखी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 1307 लीटर आंकी गई है। पुलिस कारोबारी तक पहुंचने में जुट गई है।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button