नीतीश की सरकार में नौकरी की भरमार, केंद्र की भाजपा सरकार में जुमलों की बहार- राजा अली

नीतीश की सरकार में नौकरी की भरमार, केंद्र की भाजपा सरकार में जुमलों की बहार- राजा अली

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रजा अली ने कहा 15 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के हर विभागों में नौकरियां देने का काम किया है। दिल से 500000 शिक्षक को बहाली किया। 50,000 पुलिस विभाग में बहाली की।। तालिमी मरकज में बहाली की। बाल विकास परियोजना में बहाली की। मदरसा के टीचरों की बहाली की ।संस्कृत बोर्ड में बहाली किया। जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे तब कहते थे बहुत है महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार। अब क्या हो रहा है ।चारों तरफ महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है। मोदी जी कहते थे हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी दूंगा। कहां है नौकरी । कहते थे काला धन ला के देश के सब लोगों खाते में 15 लाख दूंगा। उनका क्या हुआ ?पूरे देश में कोई ईमानदार और शानदार छवि का नेता है तो वह है नीतीश कुमार। जिन्होंने बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया ।जल नल योजना हो ,गंगा जल घर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।अब बिहार में लाखों लाख नौकरियों की वैकेंसी निकलने वाली है ।नीतीश कुमार की वजह से पूरे देश में बिहार का नाम और बिहारी कॉल आने पर गर्व महसूस किया जाता है।
नोटबंदी जीएसटी लगा के मोदी जी पूरे देशवासियों को कंगाल कर दिया ।हजारों हजार फैक्ट्रियां इस वजह से बंद हो गई ।करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए । कांग्रेस की सरकार थी उस समय में गैस सिलेंडर 400 में मिलता था अभी 1150 में मिल रहा है। क्या यही अच्छे दिन आने वाले है।
साइकिल योजना, पोशाक योजना ,छात्रवृत्ति योजना देकर बिहार के बेटियों को पढ़ने में हौसला अफजाई किया नीतीश जी ने।
मोदी जी के कथन अनुसार हर साल 2 करोड नौकरी मिलना था। उसी हिसाब से 16 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी मिलेनी चाहिए थी,लेकिन नहीं अभी तक केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी है।राजा अली ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार जुमला बाजों की सरकार है।

Related Articles

Back to top button