मुआवजा को लेकर टैंक- लॉरी ड्राइवर के पत्नी डोली देवी दर – दर की ठोकर खा रही

मुआवजा को लेकर टैंक- लॉरी ड्राइवर के पत्नी डोली देवी दर – दर की ठोकर खा रह

जे टी न्यूज

बेंलदौर* : मुआवजा को लेकर टैंक- लॉरी ड्राइवर के पत्नी डोली देवी दर – दर की ठोकर खा रही है। लेकिन मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मृतक का पत्नी अपने तीन पुत्री एवं एक पुत्र को कैसे देखभाल करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बताते चलें कि बीते एक 11 दिसंबर 2022 को बेंलदौर थाना क्षेत्र के एनएच 107 तीन डोभा गांव के समीप घने कोहरा रहने के कारण टैंक लॉरी पलट गया, टैंक- लॉरी पर बैठे ड्राइवर लालपुर सरोपट्टी निवासी टुनटुन ठाकुर के रूप में पहचान हुआ था। बताते चलें कि उक्त ड्राइवर सहरसा से बरौनी टैंक लोरी लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान घने कोहरा रहने के कारण पलट गया। उक्त गाड़ी पर दो युवक बाल-बाल बच गए। लेकिन मृतक टुनटुन ठाकुर के पत्नी डोली देवी को टैंक लॉरी के ऑनर के द्वारा मुआवजा देने में आनाकानी कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति स्थानीय थाना अध्यक्ष को बहला-फुसलाकर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में हैं। मृतक का पत्नी डोली देवी बेंलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देने के लिए गई तो आवेदन लेने से इंकार कर गए और बेंलदौर थाना से उक्त महिला रोककर चली गई

Related Articles

Back to top button