लालू यादव अगर सत्ता में होते तो बिहार में एक भी नौजवान बेरोजगार नहीं होता- अफजल अली

-मुखिया संघ अध्यक्ष अफजल अली खां ने साईकिल जुलूस निकाल मनाया राजद का 24वां स्थापना दिवस

किरतपुर / दरभंगा। जेटी न्यूज।

राजद नेतृत्व के आहवान पर रविवार को जिले के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर में मुखिया संघ अध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव अफजल अली खां के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाल मोदी-नीतीश सरकार के जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध कर राजद का 24वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साईकिल मार्च में भाग लिया।

इस दौरान युवा राजद के प्रदेश महासचिव अफजल अली खां ने केंद्र और नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए। महंगाई से लेकर बेरोजगारी और कल-कारखाने तक के मुद्दों पर दाेनों सरकारों को घेरा। खां ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा तक नहीं मिल सका है। डबल इंजन की सरकार में आज तक बिहार को स्‍पेशल स्‍टेटस का दर्जा नहीं मिला है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। रोजमर्रा की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। नीतीश व मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल-पेट्रोल के मूल्य निम्न स्तर पर है।

वहीं भारत में इसके मूल उच्चतम स्तर पर है। हालत है कि जहां खेती के लिए किसानों को डीजल की जरूरत है। सरकार ने डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक कर रखी है। सरकार में किसानों का शोषण चरम स्थिति पर है। रोजगार को लेकर कराह रहे युवाओं में आक्रोश चरम सीमा पार कर चुकी है। लालू यादव अगर सत्ता में होते तो बिहार में एक भी नौजवान बेरोजगार नहीं होता। मौके पर समाजसेवी मो रजा , मुकेश सहनी एवं अनिल यादव भी मौजूद थे। बताते चलें कि राजद स्थापना दिवस पर हर बार आयोजन करता है। लेकिन कोरोना के चलते इस बार कुछ अलग तरीके से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button