बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दो 23 मई को पर्चाधारियों का जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में विशाल प्रदर्शन

बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दो 23 मई को पर्चाधारियों का जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में विशाल प्रदर्शन
जे टी न्यूज़


बेतिया : आज गोपालपुर थाना के छरद्वाली गांव में पर्चाधारियों की सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा के उपाध्यक्ष चांदसी प्रसाद यादव , नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष म. हनीफ , सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि बकुलहर मठ के सीलिंग से फाजिल 413 एकड़ जमीन आज भी नाजायज तरीके से मठ जोत रहा है। बिहार सरकार ने 399 पर्चाधारियों को उस जमीन पर पर्चा दिया है । लेकिन उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने ने कहा कि जिला प्रशासन के गरीब विरोधी इस कारवाई के खिलाफ 23 मई को पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी के यहां बेतिया में पर्चाधारियों का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। सभा की चनपटिया किसान सभा के अध्यक्ष जगरनाथ यादव , सचिव म. वहीद , सहीम मियां , दोवाहकिम, रजूल अंसारी , बबलू मियां आदि ने संबोधित किया ।

 

Related Articles

Back to top button