रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर विधायक ने किया बैठक

जे टी न्यूज ,संगम विहार, दिल्ली: आप आदमी पार्टी के द्वारा 11 जून को रामलीला मैदान में होगा महारैली का आयोजन। रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया ने विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक किया।

साथ ही आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रूप रेखा तय किया। मोदी सरकार के काले अध्यादेश के खिलाफ दिल्लीवालों को अपने हकों की आवाज बुलंद करने के लिए रामलीला मैदान में एकजुट करने का लिया संकल्प ।

उन्होंने कहा कि आगामी 11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लेंगे भाग। इस बैठक में संगम विहार के निगम पार्षद जितेंद्र कुमार, काजल जितेंद्र , रवि यादव समेत सभी वरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button