सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचे चंदन को ग्रामीणों ने किया स्वागत

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचे चंदन को ग्रामीणों ने किया स्वागत

*जे०टी०न्यूज:-*

*केसरिया/पू०च

क्षेत्र के बथना पंचायत के वार्ड नम्बर सात के चंदन कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रथमवार गांव पहुंचा सैकड़ों ग्रामीणो समेत मुखिया पति देवालाल यादव ने अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।चंदन के चाचा अंग्रेज कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों का सपना था कि चंदन सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करे. चंदन के पिता अमरेश सिंह भी सेना में सुवेदार हैं,एनडीए कि परिक्रमा पास कर आइएमए प्रशिक्षण के बाद कमीशन प्राप्त हुआ. चंदन ने परिवार के सपनो को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुआ. ।चंदन ने बताया कि इस सफलता का श्रेय मेरे पिता जी दादा जी एव शिक्षको को जाता है. जिनसे एकाग्रता से पढ़ना लिखना सीखा. इनके छोटे भाई मोहित एनआईटी की तैयारी कर रहा है. इस अवसर पर संजय किशोर तिवारी,हातिम खान, रामकुमार शर्मा, शशिभूषण सिंह, मुन्ना साह सुनिल साह,शिवपुजन राय,रवि सिंह, निरज कुमार सिंह शशिभूषण पाण्डेय, उमेश मिश्र,बधा खान, संतोष ठाकुर, नवल सिंह, शिक्षक प्रशांत सिंह,केसरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव राकेश कुमार रत्न, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button