आजादी के मतवाले’’ सात वीर सेनानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया
आजादी के मतवाले’’ सात वीर सेनानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया
जे टी न्यूज

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पटना में शहीद स्मारक परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में शहीद दिवस के अवसर पर ‘‘आजादी के मतवाले’’ सात वीर सेनानियों की कुर्बानियों को याद एवं नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1942 में अगस्त क्रांति के दौरान 11 अगस्त को पटना सचिवालय पर झंडा फहराने के क्रम में बिहार के सात वीर सपूत अंग्रेजों द्वारा गोली मारे जाने से शहीद हो गये थे।


