अगले चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

अगले चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर) : उत्तर बिहार के जिलों में 28अक्टूबर से 01 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ और मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।अगले ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ साथ अधिकतम तापमान तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 05 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो से तीन दिनों तक पछिया इसके बाद पूर्वा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button