उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का किया स्वागत


जे टी न्यूज़ ,दरभंगा/सिंहवाड़ा:उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का पटना से मधुबनी जाने के क्रम में मिथिलांचल के प्रवेश द्वार अतरबेल बिठौली चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंगलवार को सङक मार्ग से पटना से मधुबनी जाने के दौरान दोपहर 12 बजे से दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ के बिठौली चौक पर स्वागत की प्रतिक्षा करने दौरान शाम 4.30 बजे उप मुख्य मंत्री के पहुंचते उत्साहित समर्थकों ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह की जय-जयकार किया।दर्जनों वाहनों के साथ सफर कर रहे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का वाहन रूकने के साथ कार्यकर्ता स्वागत को लेकर फूल माला के साथ दौङ पङे। मधुबनी कार्य क्रम में जाने के निर्धारित समय से विलंब होने व कार्यकर्ताओं की भीङ को देखकर तेजस्वी यादव ने गाङी के अंदर से अभिवादन स्वीकार कर आगे बढ गये।इस दौरान राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय,महासचिव डाॅ विशुन देव राम, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन राही,प्रखंड अध्यक्ष वासीत अली,प्रवक्ता राहुल झा,जिला 20 सूत्री सदस्य गुलाम हुसैन चीना,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, मुखिया परशुराम यादव,मोहन यादव , जिला पार्षद मंटू यादव, मोहम्मद अफरोज, श्याम कुमार पासवान, नाहिद मुस्ताक, सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button