जननायक कर्पूरी ठाकुर परिचर्चा के आयोजन को लेकर बैठक 

जननायक कर्पूरी ठाकुर परिचर्चा के आयोजन को लेकर बैठक 

जे टी न्यूज़, दरभंगा/सिंहवाड़ा : जदयू प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर नौ दिसंबर को जाले में एक दिवसीय जन नायक कर्पूरी ठाकुर परिचर्चा का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर बुधवार को जाले के जलेश्वरी स्थान जदयू प्रखंड कमेटी व पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक की गई। जाले प्रखंड अध्यक्ष अतहर इमाम बेग की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्य मंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के वक्तव्य को पार्टी संगठन के माध्यम से जन जन तक पहचान दें।कर्पूरी परिचर्चा में शामिल होने जनसंपर्क के साथ 9 दिसंबर के कार्य क्रम में निमंत्रण देकर कार्यक्रम में सभी वर्ग समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अतहर इमाम बेग ने कहा कि जाले विधानसभा स्तरीय कर्पूरी परिचर्चा का आयोजन जाले नगर परिषद के लतराहा गांव स्थित पान बाजार के समीप होगी।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लक्ष्मेशवर राय,प्रदेश उपाध्यक्ष राम बिलास कामत,प्रदेश महासचिव सूरज राय उपस्थित रहेंगे। जाले विधानसभा अंतर्गत जाले व सिंहवाड़ा प्रखंड के सभी जदयू कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। बैठक को नागेंद्र मंडल, दिलीप राय मो. रियान, भोला मिश्रा, उमा मेहता, त्रिपुरारी ठाकुर,रंभा देवी मो. रिजवान राजकुमार दास, मो, अलाउद्दीन आशुतोष अमन राज, राधेश्याम साह रोहित पासवान बलराम सिंह गोविंद जायसवाल सुरेश चौधरी संजय प्रसाद यादव वसीउर रहमान. जौहर इमाम ,चंदन कुमार ,सुधीर यादव ने विचार रखे।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button